PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

यूको बैंक के चोरों ने तोड़े 35 लॉकर, दस करोड़ की कर डाली चोरी,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ बिहार : बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी टीओपी क्षेत्र के अंतर्गत महिला कॉलेज परिसर स्थित यूको बैंक के तकरीबन 35 लॉकर काटकर चोरों ने जेवरात व नकदी आदि उड़ा ले गए / इस घटना में दस करोड़ की संपत्ति की चोरी का अनुमान है /

घटना का रविवार को तब चला जब एक कर्मी शशिभूषण लंबित काम पूरा करने गार्ड दिगंबर के साथ बैंक पहुंचे / तत्काल घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई / खबर मिलते ही बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मी शाखा पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी /

सदर डीएसपी राजकुमार एवं आसपास के कई थानाध्यक्षों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की / यहां से गैस कटर, ऑक्सीजन गैस के तीन सिलिंडर, एक एलपीजी सिलिंडर, कई रिंच एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए / मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन, कोई सुराग नहीं मिल पाया / इसके बाद घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को सूचना दी गई / चोरों ने बैंक की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर बैंक में प्रवेश किया / अपराधियों ने सायरन और सीसीटीवी के तार काट दिए / इसके बाद सेफरूम के लोहे के दरवाजे का रॉड काटकर बैंक के लॉकर और कैशरूम तक इन्होंने पहुंच बनाई / इसके बाद अंदर बने 75 में 35 लॉकरों को कॉटकर चोरों ने सारा सामान ले लिया /

बैंककर्मी बताते हैं कि चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी लेकर चले गए / चोरी करने के बाद चोरों ने खिड़की के ग्रिल को फिर उसी जगह पर फिट कर दिया / महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण 28 अप्रैल को बैंक बंद था और रविवार को भी बैंक बंद रहा / उधर, घटना की खबर फैलते ही बैंक के लॉकर में अपना सामान रखने वाले ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा हो गई / एक बैंक अधिकारी के अनुसार लगभग दस करोड़ की चोरी हुई है /

बैंक में ग्राहकों के लिए बनाए गए लॉकरों को तोड़कर चोरी की गई है / कितने के जेवरात की चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है / मामले की जांच शुरू कर दी गई है / फिलहाल बैंक के अंदर कुछ क्षेत्र को सील कर एफएसएल टीम, पटना को सूचना दी गई है / जल्द ही चोरों का सुराग खोज लिया जाएगा /