PTB News

Latest news
पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

Russia Ukraine War के दौरान Ukraine की सेना ने पकड़ा भारतीय युवक, पढ़ाई के लिए गया था Russie,

ukraine-media-claims-capture-indian-man-fighting-for-russian-army

PTB Big न्यूज़ यूक्रेन : यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया कि उनकी सेना ने एक भारतीय युवक को पकड़ा है, जो रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहा था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेनी सेना द्वारा पकड़ा गया युवक 22 साल का मजोती साहिल मोहम्मद है, जो गुजरात के मोरबी का निवासी बताया जा रहा है। अभी भारत सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और फिलहाल यूक्रेनी दावे की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,

.

.

कीव स्थित भारतीय दूतावास को भी अभी तक यूक्रेन की तरफ से कोई आधिकारिक संचार नहीं मिला है। यूक्रेनी मीडिया (Ukraine media) की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय युवक मजोती साहिल मोहम्मद पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन ड्रग्स संबंधी एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसे रूस में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यूक्रेनी सेना की 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने मजोती साहिल मोहम्मद की वीडियो रिकॉर्ड कर जारी की है, उसमें साहिल ने बताया कि उसे रूसी अधिकारियों की

.

यह भी पढ़ें : गरीबी दूर करने के लिए मास्को गए युवक को Russian Army ने बंकर बनाने की बात कह किया फौज में भर्ती, हुआ गंभीर रूप से घायल,

.

तरफ से एक ऑफर दिया गया, जिसमें कहा गया कि अगर वह एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करके रूसी सेना में सेवाएं दे तो उसकी सजा माफ हो सकती है। साहिल रूसी सेना में शामिल हो गया, लेकिन जल्द ही उसने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, साहिल का कहना है कि वह लड़ाई नहीं लड़ना चाहता और उसे मदद चाहिए। उसने रूस वापस जाने से भी इनकार कर दिया। उसने कहा है कि या तो वह यूक्रेन में रहना चाहता है या फिर

.

.

भारत वापस लौटना चाहता है। साहिल ने बताया कि ‘उसे रूस की तरफ से सेना में सेवाएं देने के बदले 1200 से 18000 अमेरिकी डॉलर की सैलरी देने की बात भी कही गई थी, लेकिन उसे कभी कोई पैसा नहीं मिला।’ वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे रूसी सेना (Russian Army) में शामिल होने की किसी भी पेशकश से दूर रहें। विदेश मंत्रालय ने बीते महीने बताया कि अभी भी 27 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : Travel Agents Work Permit के नाम पर चला रहे बड़ा नैक्सस, विदेश मंत्रालय से माँगा विधायक परगट सिंह ने ज़वाब,

.