PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / ऊना : जिला ऊना के एक बैंक में तैनात युवती ने अपनी ब्रांच में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप जड़ा है। मामले को लेकर बैंक की ब्रांच के बाहर देर रात तक जमकर हंगामा भी बरपा। इतना ही नहीं संबंधित थाना में भी इस मामले को लेकर काफी गहमागहमी भरा माहौल रहा। काफी देर तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुलिस ने इस मामले में बैंक कर्मी पीड़िता की शिकायत के आधार पर वरिष्ठ कैशियर के खिलाफ IPS की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया।
नामी सरकारी बैंक की ब्रांच में सामने आये छेड़छाड़ के मामले को लेकर सड़क से लेकर थाना तक जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद आरोपी सीनियर कैशियर को थाना ले जाया गया। जहां पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।
जिला ऊना की एक सरकारी बैंक की ब्रांच में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद ब्रांच में ही तैनात युवती की शिकायत पर बैंक के ही सीनियर कैशियर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर बैंक ब्रांच के बाहर और थाना में भी जमकर हंगामा बरपा। जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि बैंक में तैनात एक सीनियर कैशियर ने युवा महिला कर्मी के साथ दोपहर को छेड़छाड़ कर दी। मामला सामने आने के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कैशियर को फटकार लगाई।
वहीं देर शाम युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस को सौंपी। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी परवीन धीमान भी मौके पर पहुंचे। महिला कर्मी द्वारा लिखित शिकायत हो जाने के बाद कैशियर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी प्रवीण धीमान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



































