.
Unidentified assailants attacked the assassin on the family sleeping at home in Jandiala Guru Amritser Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जंडियाला गुरु : पिछले कई दिनों से जंडियाला गुरु सुर्खियों में बना हुआ है / लगातार हो रही वारदातों से जहां पुलिस प्रशाशन के होश उड़ चुके हैं वहीं आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां के वेरोवाल सड़क मार्ग पर पड़ते खूह गुरु अर्जन देव इलाके में अज्ञात लुटेरो ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए / इस दौरान अज्ञात लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल तो किया ही साथ ही घर में रखा कीमती सामान भी लूटकर ले गए /
.इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलबीर सिंह पुत्र नन्द सिंह जोकि रात को अपने परिवार के साथ सो रहा था के घर पर करीब रात के 1 बजे 10 -12 लुटेरों ने धावा बोल दिए / लुटेरों ने घर में दाखिल होते ही बज़ुर्ग दंपति बलबीर सिंह पुत्र नन्द सिंह और उनकी पत्नी सुखवंत कौर पर हमला कर दिया / उन्होंने कहा कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे /
.उन्होंने उनके घर में पड़ी अलमारी में रखा करीब 30 तोले के करीब सोना और कैश भी लूट लिया और मौके से भाग खड़े हुए / पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान परिवार के बहु-बेटा और उनके बच्चे जो दूसरे कमरे में सो रहे थे जोकि बाल-बाल बच गए / फ़िलहाल गंभीर रूप से घायलों को पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / पुलिस का कहना है कि इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों की तलाश जारी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Unidentified assailants attacked the assassin on the family sleeping at home in Jandiala Guru Amritser Punjab




































