.
.
unidentified miscreants hurled bomb at residence of bjp mp arjun singh and fired bullets?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ पश्चिम बंगाल : लोकसभा चुनाव बेशक खत्म हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है / इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंका और घर के बाहर गोलियां चलाईं / यह घटना कल रात को उत्तर 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत घटी / पुलिस ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कर ली है /
.
.
भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है / उनका कहना है कि यह एक जानलेवा हमला है / सौरभ ने दावा किया है कि घर के बाहर से कई गोलियां बरामद की गई हैं / घटना के बाद से अर्जुन सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है /
.
सौरभ सिंह की शिकायत के बाद अर्जुन सिंह के घर के बाहर पुलिस के अलावा आरएफ की तैनाती की गई है / घटना के बाद बैरकपुर पुलिस के मनोज कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे / उन्होंने जांच की कि कहीं और जिंदा बम तो मौजूद नहीं हैं /
.
सौरभ का कहना है कि बुधवार रात को जब वह मजदूर भवन पहुंचे तो अचानक उनके घर पर बम फेंके गए / जैसे ही वह बाहर आए तो उन्होंने तृणमूल नेता प्रमोद सिंह, संजय सिंह, नवनीत सिंह, रंजीत सिंह और हरगोविंद सिंह को देखा / उनके पास अवैध हथियार के साथ ही रायफल भी थी /
.
भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल नेताओं ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं और उनका मकसद हमें मारना था / मैं, अर्जुन सिंह और पवन सिंह सभी एक परिवार के हैं इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है / अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे / वह अपने साथ तृणमूल के कई नेताओं और समर्थकों को भी लाए थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
unidentified miscreants hurled bomb at residence of bjp mp arjun singh and fired bullets?






































