PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

उर्फी जावेद ने आखिर क्यों की थी आत्महत्या की कोशिश, अपने जीवन का किया उर्फी ने सबसे बड़ा खुलासा,

urfi javed photos uploaded porn sites father used call her porn star lucknow story suicide attempt Bollywood News

PTB News मनोरंजन : उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी फोटोज और बयानों के लिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उर्फी ने कहा है कि जब वह 15 साल की थीं तब किसी ने उनकी फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी थी। इसके बाद लोग उन्हें पॉर्न स्टार कहने लगे थे। यहाँ तक कि उर्फी के पिता भी उन्हें पॉर्न स्टार कह उनके साथ मारपीट करते थे। यही कारण है कि उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा।

उर्फी जावेद ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (Humans of Bombay) को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, “मैं जब लखनऊ में थी। तब वहाँ मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर एक खास तरह के कपड़े पहनने से क्यों रोका जा रहा था। मैंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। लेकिन इसके बाद मैंने अपनी लाइफ को एक और मौका देने के बारे में सोच लिया था।”

उर्फी ने आगे कहा है, “जब मैं 15 साल की थी, तब किसी ने मेरी फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दी थी। यह एक सिंपल फोटो थी। इसमें मैं ट्यूब टॉप पहने हुए थी और इसे फेसबुक पर प्रोफ़ाइल फोटो अपलोड किया था। इस फोटो को बिना मॉर्फ किए डाऊनलोड कर लिया और फिर से पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया। फिर किसी ने वह फोटो देखी और मुझे बताया कि मेरी फोटो पॉर्न साइट पर है। हर कोई मुझ पर आरोप लगाने लगा और मुझे पॉर्न स्टार कहा जाने लगा।”

मॉडल उर्फी जावेद ने आगे कहा है, “यहाँ तक कि मेरे अपने पिता ने भी कहा था कि तुम पोर्न स्टार हो। मुझे लगता है कि मेरे पिता ने इन सबसे सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। मेरे पिता रिश्तेदारों से कह रहे थे कि उन्होंने पॉर्न साइट के मालिकों से बात की है। पॉर्न साइट के मालिक यह फोटो डिलीट करने के लिए 50 लाख रुपए की माँग कर रहे हैं। चूँकि मेरे पिता मुझे घर में मार रहे थे, इसलिए मैं चुप रही।”

उन्होंने आगे कहा है कि वह दो साल तक यह सब झेलती रहीं। लेकिन जब वह अपने पिता और रिश्तेदारों से परेशान हो गईं तो घर छोड़ दिया और दिल्ली चली गईं। उस समय वह महज 17 साल की थीं। वहाँ उन्होंने छोटे-मोटे काम करने शुरू किए। इंटरव्यू दिए और ऑडिशन भी दिए। कुछ समय बाद उन्हें एक टीवी सीरियल में काम मिल गया। इसके बाद ‘बिग बॉस’ ओटीटी में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन वहाँ भी सफलता नहीं मिली।

इसके बाद उर्फी ने मुंबई जाने का फैसला किया। लेकिन वहाँ वह बेहद अकेली पड़ गई थीं और दोस्तों के साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद कपड़ों को लेकर काम करना शुरू कर दिया। उर्फी ने आगे कहा है, “लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। दुनिया ने मुझे ट्रोल किया और मेरे काम करने को बकवास बताया। लोग मेरे चरित्र को लेकर सवाल कर रहे थे। लेकिन मैं इंटरनेट पर बातें करने वाले लोगों की बात पर ध्यान दिए बिना मैं अपना काम करती रही।”

Latest News