US President Donald Trump and his wife Melania also became corona infected Washington America
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ वशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं / इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद ट्वीट करके दी / उन्होंने लिखा, ‘आज रात मेरी और मेलानिया ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / हम तुरंत अपनी क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया शुरू करेंगे / हम इसका साथ मिलकर मुकाबला करेंगे /
..
इससे पहले ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं / हिक्स ने बुधवार की रैली में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी / वह गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं / इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया था और अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है /
निजी सलाहकार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी थी / उन्होंने लिखा था, ‘होप हिक्स, जो एक बिना किसी ब्रेक के इतनी मेहनत कर रही हैं, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / भयानक! प्रथम महिला और मैं कोरोना जांच परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं / इसी बीच, हम अपने आपको क्वारंटीन कर रहे हैं /
..
31 साल की हिक्स कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली राष्ट्रपति की निकटतम सहयोगी हैं / उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी / ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में, गुरुवार रात कहा कि वह और प्रथम महिला उसके साथ बहुत समय बिताते हैं / चुनाव प्रचार के कारण ट्रंप राज्यों की यात्रा कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
US President Donald Trump and his wife Melania also became corona infected Washington America




































