PTB News

Latest news
पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत क्या आप भी भेजते हैं अपने बच्चों को डे-केयर में, तो यह ख़बर आपके लिए है जरुरी पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत

us supreme court revives birthright citizenship for undocumented immigrants

PTB Big न्यूज़ जालंधर / अमेरिका : अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को रद्द कर जन्मजात नागरिकता को बहाल कर दिया है। इससे अवैध रूप से रहे पंजाबी समुदाय के साथ सभी प्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस फैसले से अवैध रूप से या अस्थायी वीजा पर रह रहे पंजाबी माता-पिता के अमेरिका में जन्मे बच्चों को अब पूर्ण नागरिकता का अधिकार मिल गया है। हर साल पंजाबी माता-पिता के अमेरिका में करीब 8 हजार बच्चे जन्म लेते हैं।

.

अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से 2024 तक एशियन मूल की माता-पिता की संख्या 66 हजार के करीब है। यहां सालाना 8 हजार के करीब भारतीय मूल के बच्चे जन्म लेते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या पंजाबी समुदाय के बच्चों की है। अमेरिका की अलग-अलग जगहों पर इस वक्त शरणार्थी वीजा पर या अवैध रूप से लगभग 7 लाख भारतीय रह रहे हैं। न्यूयार्क में रहने वालों में ज्यादातर पंजाबी हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पंजाबी समुदाय के उन माता-पिता को बड़ी राहत है,

.

.

जिनके बच्चे अमेरिका में पैदा हुए हैं, लेकिन ट्रंप के जन्मजात नागरिकता खत्म करने से उन्हें स्थायी वीजा नहीं मिल पा रहा था। इस फैसले से अमेरिका में बसे पंजाबी परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पंजाबी समुदाय के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण है, क्योंकि कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और अन्य राज्यों में रह रहे पंजाबी परिवारों में कई ऐसे हैं जिनके बच्चे इस आदेश से प्रभावित होने वाले थे। समुदाय के लोग इसे संवैधानिक जीत मान रहे हैं।

.

पंजाब से आने वाले प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस फैसले से उनकी अगली पीढ़ी को कानूनी सुरक्षा मिलने की उम्मीद जगी है। पंजाबी संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। पंजाब से अमेरिका जाने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंजाब में खेती संकट, बेरोजगारी और बेहतर भविष्य की तलाश में कई परिवार यहां बस रहे हैं। ऐसे में जन्म सिद्ध नागरिकता का अधिकार उनके बच्चों को अमेरिकी में पूर्ण रूप से शामिल होने का मौका देगा।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’: राजा वड़िंग की ‘कप्तानी’ बरकरार, चन्नी संभालेंगे ‘मोर्चा’ रंधावा व बाजवा को भी मिली जगह!

.

वे स्कूल, कॉलेज, नौकरी और अन्य सुविधाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के ले सकेंगे। समुदाय के बुजुर्गों का कहना है कि यह फैसला पंजाबी संस्कृति को अमेरिका में मजबूत करने में मदद करेगा। बच्चे अब अमेरिकी नागरिक के रूप में बड़े होंगे, लेकिन अपनी जड़ों से भी जुड़े रहेंगे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अमेरिका में जन्मे बच्चों को संवैधानिक रूप से नागरिकता का अधिकार है। ट्रंप ने 150 साल पुराने इस कानून को प्रशासनिक ऑर्डर से खत्म कर दिया था।

.

यह भी पढ़ें : जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में ‘बेबी बॉय’ की जगह ‘बेबी गर्ल’ होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

.

सुप्रीम कोर्ट में 6-3 के फैसले में मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा कि अमेरिका में जन्मे बच्चे, जिनके माता-पिता अवैध रूप से या अस्थायी रूप से वहां मौजूद हैं, वे 14वें संशोधन के तहत जन्म से ही नागरिक हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश में तर्क दिया था कि अवैध प्रवासियों और कुछ अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के बच्चे USA के अधिकार क्षेत्र के अधीन नहीं हैं। इसलिए, उन्हें जन्म सिद्ध नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए।