PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस इलाके में हुए Double murder से फैली सनसनी, बेटे का कुएं में तो घर में मिला पिता का खून से लथपथ लाश,

uttar pradesh ballia double murder ballia dead body son found well body father found house

PTB Crime न्यूज़ उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के बलिया में हल्दी थाना के सोनवानी गांव में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी फैल गई। पुत्र का शव गांव से 200 मीटर दूर कुएं में तो पिता का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ मिला। सूचना के बाद एसपी, सीओ के साथ भारी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम भी मामले में साक्ष्य जुटा रही है।

हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी में सुबह शौच के लिए निकले लोग रास्ते में खून के धब्बे देख गांव के बाहर बागीचे में पहुंचे। वहां स्थित कुएं पर भी खून के धब्बे पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट की पटिया से ढके कुएं को खुलवाया तो अंदर लाश पड़ी थी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान विक्रम सिंह (26) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

इसके साथ ही शव को छिपाने के लिए ऊपर पोखरे से लाकर सूखी जलकुंभी भी डाली गई थी। खून के धब्बों को फावड़े या कुदाल से मिटाने की कोशिश की गई थी। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवाई तो कोई नहीं आया। इसके बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो यहां एक कमरे में खून बिखरा हुआ था। अंदर कोई नहीं था। दूसरे कमरे में उमाशंकर सिंह (60) का शव पड़ा हुआ था। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

उमाशंकर सिंह का मकान गांव के किनारे स्थित है। मकान से 200 मीटर दूरी पर बगीचा है। वहीं पर कुआं है जो पटिया से ढका हुआ है। पटिया हटाकर शव अंदर फेंका गया था। उसके बाद शव को छिपाने के लिए उस पर जलकुंभी डाली गई थी। पटिया फिर से रख दी गई थी। रास्ते में खून गिरा था, इसे फावड़े या कुदाल से मिटाने का प्रयास किया गया था। इसे देखकर लोग वहां तक पहुंचे। हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक विक्रम सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई दिलीप सिंह वर्षों पहले बाहर चला गया था। शादी कर वहीं बस गया था। घर पर विक्रम, उससे बड़ा भाई संदीप सिंह और पिता उमाशंकर सिंह रहते थे। गांव के लोगों का कहना था कि उमाशंकर सिंह घर बनवा रहे थे। चार-पांच दिन पहले दिलीप सिंह घर आया था। उन लोगों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दिलीप सिंह चला गया था। वहीं, घटना के बाद से संदीप सिंह का भी कहीं अता-पता नहीं है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।