PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

रिसोर्ट, मैरिज पैलेस या पांच सितारा होटल में DJ चलाने के लिए अब लेना होगा License, जारी किए आदेश,

now license has to be taken to play dj in resort marriage palace or hotel

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : रिसोर्ट, मैरिज पैलेस या पांच सितारा होटल में शादी समारोह या अन्य कमर्शियल कार्यक्रम में DJ या म्यूजिक बजाना है तो आयोजकों को म्यूजिक कम्पनियों द्वारा आधिकारिक कम्पनी से लाइसैंस लेना होगा। लाइसैंस की फीस 20000 प्रति कार्यक्रम निर्धारित की गई है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नोवेक्स कम्युनिकेशन नामक कॉपीराइट कम्पनी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि किसी भी कमर्शियल या सामाजिक कार्यक्रम, जो कि कॉपी राइट एक्ट के दायरे में आता है उसे डी.जे. या म्यूजिक बजने से पहले म्यूजिक कम्पनी के कॉपी राइट्स के तहत निर्धारित फीस देनी होगी।

कम्पनी के अधिकारी संदीप सिंह के अनुसार DJ संचालक को भी प्रतिवर्ष म्यूजिक कम्पनियो के गाने बजने के लिए लाइसैंस लेना होगा जिसे हर कार्यक्रम में साथ रखना होगा ताकि जांच के वक्त वह लाइसैंस को दिखा सके। एक वर्ष की लाइसैंस फीस 10000 रुपए निर्धारित है जिसे DJ संचालक की स्थिति देखकर कम भी किया जा सकता है।