PTB News

Latest news
जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड... Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्...
Translate
[gtranslate]

कोर्ट परिसर में सरकारी महिला वकील की गोली मारकर हत्या,

uttar pradesh etah assistant prosecuting officer shot dead in etah court

.

.

uttar pradesh etah assistant prosecuting officer shot dead in etah court

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तरप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ स्थित एटा के दीवानी परिसर में तैनात सहायक अभियोजन अधिकारी (सरकारी वकील) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है / सोमवार की सुबह उनका शव सरकारी आवास में पड़ा मिला / महिला अधिकारी को बदमाशों ने 5 गोलियां मारी हैं /

.

.

इस सनसनी खेज खबर के मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक वकील के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है / पुलिस को मौके से पांच खाली कारतूस मिले हैं / घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं /

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के आगरा रोड पर स्थित यूपी-100 के कंट्रोल रूम के पास बने सरकारी आवास में एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) नूतन यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई / वह जलेसर कोर्ट में तैनात थीं / नूतन यादव के सिर और चेहरे पर पांच गोलियां मारी गई हैं /

.

बताया जा रहा है कि नूतन यादव के चाचा यहां आए थे, जिनका अब फोन नहीं मिल रहा है / पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है / महिला के परिजन आ जाएं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी / फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

uttar pradesh etah assistant prosecuting officer shot dead in etah court