.
.
uttar pradesh lucknow up cm yogi adityanath gifts free ride in up roadways buses to all women on rakshabandhan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ यूपी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है / 15 अगस्त (15 august) को रक्षाबंधन के दिन सीएम योगी ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का ऐलान किया है / ऐसे में 14 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 15 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं किसी भी श्रेणी की बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी /
.
.
इस बारे में यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि बसों की सुविधा को देखते हुए बसों की संख्या में इजाफा किया गया है / बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं और कई रूटों पर अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं / ये सभी अतिरिक्त बसें 13 अगस्त से 18 अगस्त तक दौड़ेंगी /
.
.
दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी आदि रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी. सीएम योगी के निर्देशों पर परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्वतंत्रदेव सिंह ने बसों की विशेष व्यवस्था के लिए परिवहन निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
uttar pradesh lucknow up cm yogi adityanath gifts free ride in up roadways buses to all women on rakshabandhan


































