PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का विदाई समारोह,

Valedictory ceremony of National Science Week – Vigyan Sarvatra Pujyate organized at HMV College Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में नोडल एजेंसी पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एवं टेक्नालोजी के अधीन विज्ञान सर्वत्र पूज्यते शीर्षक अधीन समापन दिवस का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं डी.ए.वी. गायन में प्रतिभागिता कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित मुख्य वक्ता आदर्श पाल विग, चेयरमैन, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का स्वागत प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रदूषण बोर्ड के सदस्यों श्री सुखदेव सिंह, श्री तजिंदर कुमार, श्री गुरविंदर सिंह मजीठिया भी उपस्थित रहे। उनका स्वागत भी प्लांटर भेंट कर किया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों का तहे दिल से स्वागत किया एवं विजित छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास आने वाली पीढ़ी के मूल्य एवं सिद्धांतों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अगर वातावरण के प्रति सचेत होकर छोटे-छोटे कदम उठाए जाएं तो यह एक बड़ी मुहिम बनकर सामने आती है। इच्छा शक्ति एवं सबके साथ से किसी भी प्रकार की सफलता प्राप्त की जा सकती है। अंत में उन्होंने वातावरण के संरक्षण के लिए सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। जिसके साथ आने वाली पीढ़ी वातावरण को संरक्षित रख सकती है।

श्रीमती मीनाक्षी स्याल, कनवीनर ने अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जिनके योग्य दिशा-निर्देशन अधीन साइंस वीक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, उसके लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने भारत सरकार, नोडल एजेंसी पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एण्ड टेक्नालोजी जिन्होंने हमारी संस्था को यह सुनहरी अवसर प्रदान किया, का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में साप्ताहिक साइंस मेले में आयोजित भिन्न-भिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं कहा कि इस सात दिवसीय साइंस उत्सव के माध्यम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान का प्रसार, प्रचार एवं लोकप्रियता का संचार करना रहा।

उन्होंने समारोह के कोऑडिनेटर्स, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को समारोह की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य वक्ता श्री आदर्श पाल विग ने अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का धन्यवाद किया एवं उन्होंने वातावरण के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि प्रण लेने से, नियम बनाने से एवं कानून बनाने से वातावरण से संबंधित समस्याओं को खत्म नहीं किया जा सकता बल्कि वातावरण के संरक्षण ‘मैं’ में सुधार करके किया जा सकता है। उन्होंने मातृ भाषा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी से आए छात्राओं ने विज्ञान-वीक से प्राप्त अनुभवों को सब के साथ सांझा किया।

इसी दौरान श्रीमती समीरा स्याल एवं डीएवी यूनिवर्सिटी की छात्रा मंजू ने भावुक होकर अपनी संस्था में बिताए पलों को सब के साथ सांझा किया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर, लुधियाना ने बैस्ट स्कूल, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर को बैस्ट यूनिवर्सिटी एवं एचएमवी और एसएसएम कालेज दीनानगर को बैस्ट कालेज के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोआर्डिनेटर्स ऑफ इवेंट डॉ. नीलम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करते हुए सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से किया गया।