PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

7741.47 लाख की लागत से बन रहा था वाराणसी का यह फ्लाईओवर,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

घटिया निर्माण सामग्री और लटक-लटक कर चल रहे कार्य के कारण गिरा पुल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ वाराणसी  : वाराणसी के कैंट एरिया में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से उसके नीचे बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां दब गईं / हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है / इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए अधिकारियों से फौरन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को कहा है / राज्य सरकार ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों को पांच लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है / मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई के लिए हादसे की जांच टीम का गठन किया है और अगले 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है /

Varanasi flyover dropped

आपको बता दें कि बाराणसी के कैंट क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण काफी लंबे समय से चल रहा था / आज शाम के समय अचानकर इस पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया / इसके नीचे खड़ी गाड़ियों समेत कई लोग पुल के नीचे दब गए / अब तक 16 लोगों के मरने की सूचना सामने आ रही है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं / मलबे के नीच कारें, ऑटो और दोपहिया गाड़ियों समेत कई वाहन दबे हैं जिनमें लोग हो सकते हैं /

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने फौरन बचाव टीम को भेजकर लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है / एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें हादसे में बचाव के लिए पहुंच रही हैं और लोगों को निकालने की कोशिश जारी है / एनडीआरएफ की उपकरणों से लैस पांच टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है /

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए इसे संज्ञान में लिया / उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए / उन्होंने अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालने जल्द से जल्द को कहा है / सीएम योगी खुद भी जल्द वाराणसी पहुंचने वाले हैं /

Varanasi flyover dropped

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर सीएम योगी से बात की है / ट्वीट में पीएम ने लिखा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुए हादसे पर बात की / उत्तर प्रदेश सरकार स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और हादसे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है /’

सीएम योगी ने कहा कि 48 घंटे में हादसे के लिए दोषियों पर कार्रवाई हो सके इसलिए जल्द से जल्द मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं / सीएम ने हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी पीड़ितों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव कार्य बड़े स्तर पर शुरू कर दिया गया है / राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को पांच लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है /

कैंट इलाके में इस फ्लाईओवर के लिए लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा था / बता दें, हाल ही में डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां का दौरा किया था और इस पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का आदेश भी दिया था / उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अंतर्गत 7741.47 लाख की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर में निगम पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप भी लग रहा है / पुल का निर्माण इसी साल अक्टूबर तक पूरा होना था / ऐसे में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या काम जल्दबाजी में जैसे-तैसे निपटाया जा रहा था और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया /