PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इस दिन से शुरू होगा लाडोवाल Toll प्लाजा, गुजरने वाले वाहन चालकाें को देना पड़ेगा 2 बार टोल, जानें बड़ी वजह,

vehicles passing through ludhiana ladowal bypass will have to pay toll toll times punjab ludhiana PTB Big Breaking news

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद 15 दिसंबर से नेशनल हाईवे स्थित सभी टोल प्लाजा टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देंगे / फिरोजपुर रोड व संगरूर की ओर से लाडोवाल बाईपास होते हुए जालंधर जाने वाले वाहनों को अब लाडोवाल टोल प्लाजा से पहले बाईपास पर जैनपुर के पास नए बने टोल प्लाजा पर भी टोल चुकाना पड़ेगा /

नए टोल प्लाजा पर भी वसूली 15 से शुरू हो जाएगी / ऐसे में जालंधर की ओर जाने वालों पर दो जगह टोल का बोझ पड़ेगा / नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (NHRI) ने इस नए टोल प्लाजा के रेट भी जारी कर दिए हैं / यहां पर कार चालकों को 35 रुपये एक तरफ का टोल देना होगा /

आपको यह भी बता दें कि फिरोजपुर रोड से लाडोवाल टोल प्लाजा तक 18 किलोमीटर लंबा बाईपास बना है / यह बाईपास मार्च 2021 में बनकर तैयार हो गया था / इस पर वाहनों की आवाजाही भी हो रही है / जैनपुर के पास नेशनल हाईवे अथारिटी ने टोल प्लाजा बनाया गया है, हालांकि यह भी अप्रैल में ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था /

वाहन अब तक बिना टोल चुकाए आवाजाही कर रहे थे / टोल प्लाजा को संचालित करने वाली कंपनी का कहना है कि वह 14 दिसंबर तक पूरा यहां कंप्यूटर लगाकर पूरी व्यवस्था बना देंगे / फास्टैग की व्यवस्था तैयार कर दी है / 15 दिसंबर से इसे शुरू कर देंगे / वहीं फिरोजपुर रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक वेरका मिल्क प्लांट से लाडोवाल बाईपास पर मुड़ जाएगा /