PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आज सुबह वेणु प्रसाद जोकि एक IAS अधिकारी हैं ने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया / आपको यह भी बता दें कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद वेणु प्रसाद की नियुक्ति इस तरह का पहला प्रशासनिक बदलाव है /
आपको यह भी बता दें कि वेणु प्रसाद 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं / इससे पहले वह पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के साथ, संसदीय मामलों और कराधान के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे /

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद बीते शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया था / आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर घर में प्रवेश किया /
आपको यह भी बता दें कि मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे /





































