.
victimized husbands complaint dgp sahib sp is chatting with my wife at night
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ आगरा : डीजीपी साहब, रात को एसपी मेरी पत्नी के साथ फोन पर प्यार भरी बातें करते हैं / व्हाट्सएप पर चैटिंग भी करते हैं / यह शिकायत पीड़ित पति आगरा जिले में तैनात एक एसपी के खिलाफ की / डीजीपी ऑफिस से मामले की जांच एसएसपी आगरा को सौंप दी गई है /
..
एसपी आगरा में काफी समय से तैनात हैं / पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायती पत्र में कहा गया है कि उनका महिला से वर्ष 2018 से फोन से संपर्क हुआ / इसके बाद आए दिन बातें होने लगीं धीरे धीरे नजदीकियां बन गईं / अधिकारी रोज रात को फोन करने लगे /
.सात दिन पहले महिला के पति को इसकी भनक लग गई / उसने पत्नी का मोबाइल चेक कर लिया / मैसेज के बारे में पत्नी से पूछा तो घर में लड़ाई हो गई / महिला के पति का कहना है कि पत्नी काफी दिनों से उससे अनमना व्यवहार कर रही थी तभी उसे शक हो गया था /
.अधिकारी लखनऊ में भी तैनात रहा है वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं / हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है / शिकायत्री पत्र में कहा गया है कि अधिकारी के पास पांच सिम कार्ड है / इनसे बदल बदलकर बात करते हैं सिम के नंबर भी दिए गए हैं / इनकी कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
victimized husbands complaint dgp sahib sp is chatting with my wife at night


































