PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी की नई Guidelines,

view of the increasing cases of Corona the government issued new guidelines delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों की भी टेंशन बढ़ा दी है / राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है / मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के करीब 500 नए मामले सामने आए /

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं / राजधानी दिल्ली में आज यानी 29 दिसंबर से नई गाइडलाइंस लागू कर दी गई हैं / सरकार के फैसले के अनुसार अब शहर के प्रमुख पब्लिक ट्रांसपोर्ट- मेट्रो ट्रेन और बसों में भी आधी क्षमता के साथ ही यात्रा करने की अनुमति है /

नई गाइडलाइंस के मुताबिक अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो में अब कुल सीटों में से सिर्फ आधी सीटों पर ही बैठकर यात्री की जा सकती है / नई गाइडलाइंस के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में अब खड़े होकर यात्रा नहीं की जा सकेगी / दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस के बाद दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों से सहयोग की अपील की है /

दिल्ली मेट्रो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को कम रखने के लिए स्टेशन के कुछ ही एंट्री गेट खोले जाएंगे / दिल्ली मेट्रो में यात्रा को लेकर शुरू हुई सख्ती की वजह से शहर के लगभग सभी बिजी मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है /

मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं / मेट्रो स्टेशन में सिर्फ सीमित संख्या में ही यात्रियों को प्रवेश मिल रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है /