PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

Vigilance ने 5000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में थाना भुलत्थ में तैनात ASI को किया गिरफ्तार,

vigilance arrested asi posted police station bhulth taking bribe rs 5000 PTB News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना भुलत्थ, ज़िला कपूरथला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) लखविन्दर सिंह को 5000 रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष में गिरफ़्तार कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी एएसआई को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गांव आकाला, भुलत्थ ने दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसके लड़के के बारे पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत ली है। वह इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए रिश्वत के तौर पर और पैसे मांग रहा था और शिकायतकर्ता ने इस संबंधी हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और रिश्वत मांगने और लेने के मामले में दोषी पाये जाने के उपरांत उक्त पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इस संबंधी विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई को गिरफ़्तार कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Latest News