PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजीलैंस ने सहकारी बैंक के साथ 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ़्तार,

Vigilance arrests private person for committing fraud of Rs 9 lakh with Coop bank Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति जगजीत सिंह निवासी गाँव धूलका, जि़ला अमृतसर को बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से केंद्रीय सहकारी बैंक तरसिक्का में 9,75,771 रुपए का गबन करने के दोष में गिरफ़्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम ने बैंक मैनेजर राकेश कुमार, केशियर राम किशोर और सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके उक्त रकम उसके अन्य बैंकों के निजी खातों में ट्रांसफर करने के उपरांत निकलवा लिए, जबकि सहकारी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के ऑफ-लाईन खाते से ऐसी रकम अन्य बैंकों के खातों में ट्रांसफर नहीं कर सकता।

उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त मुलजिम बैंक अधिकारियों ने दोषी जगजीत सिंह के साथ मिलीभगत करके 51,94,900 रुपए गहिरी मंडी, अमृतसर जिले के अन्य बैंकों में ट्रांसफर किए थे।

इस मामले में सात मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने उपरोक्त बैंक में 24 करोड़ रुपए की ऐसी धोखाधड़ी की है। इस सम्बन्धी आइपीसी की धारा 420, 409, 419, 465, 467, 468, 471, 477-ए, 120-बी, आई.टी. एक्ट की धारा 43-ए, 43 (आई), 66, 66-डी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

Latest News