PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau arrested ASI red handed while taking bribe of Rs 10000 Jalandhar

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को थाना टिब्बा, लुधियाना शहर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बलविंदर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत माँगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी को राजू कॉलोनी, टिब्बा रोड, लुधियाना शहर निवासी डॉ. अरुण बहल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से संपर्क किया और आरोप लगाया है

कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुलिस मामले में ज़मानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की माँग की है। प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज की विजीलैंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

आरोपी पुलिस अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ विजीलैंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

Latest News