PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर पड़ी विजिलेंस विभाग की रेड, मचा हड़कंप,

vigilance-department-raided-the-house-of-mla-raman-arora-from-jalandhar-central-constituency

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ईमानदारी की अपनी नीति पर चलते हुए एक साहसिक कदम उठाते हुए अपने ही मौजूदा विधायक जालंधर सेंट्रल हल्के से रमन अरोड़ा, पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छापा मारा है। यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार MLA Raman Arora पर आरोप है कि 

.

वह जालंधर नगर निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को झूठे नोटिस भेजते थे। इन नोटिसों के जरिए लोगों को परेशान किया जाता था और फिर उनसे पैसे लेकर मामले को दबा दिया जाता था। यह पूरा रैकेट नगर निगम की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा था, जिसमें निर्दोष लोग मानसिक और आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे थे। राज्य सरकार द्वारा कराई गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ 

.

vigilance-department-raided-the-house-of-mla-raman-arora-from-jalandhar-central-constituency

.

और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं, जो इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। इस दौरान AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है 

कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अभी अरेस्ट नहीं किया है। कुछ दिन पहले नगर निगम का ATP पकड़ा गया था। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा का नाम सामने आया है। आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले सरकार ने रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी हटाई थी। 

.

vigilance-department-raided-the-house-of-mla-raman-arora-from-jalandhar-central-constituency

अरोड़ा ने खुद सिक्योरिटी हटाए जाने की पुष्टि की थी। सुरक्षा हटाए जाने के बाद से पंजाब की राजनीति में चर्चा थी कि जल्द रमन अरोड़ा पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। तब रमन अरोड़ा ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि सुरक्षा क्यों हटाई गई, मगर मैं आम आदमी पार्टी का ईमानदार नेता हूं। सरकार ने जो फैसला लिया, मुझे मंजूर है।

.

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सरकार द्वारा सख्त कदम उठाते हुए। 24 मई 2022 को सबसे पहले AAP सरकार ने उस समय के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को अरेस्ट किया था। उन्हें कैबिनेट से भी बर्खास्त कर दिया गया था। CM भगवंत मान ने तब कहा था कि सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। 

.

सिंगला ने पिछले चुनाव में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को हराया था। वहीं 23 फरवरी 2023 को रिश्वत के मामले में बठिंडा ग्रामीण के विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया गया था। रतन को विजिलेंस यूनिट ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। विधायक पर आरोप था कि उन्होंने एक सरपंच से रिश्वत ली थी। हालांकि अब वह जमानत पर बाहर हैं।