PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

फ़िरोज़पुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री मंत्री की सुरक्षा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, क्या हुई थी सुरक्षा में चूक, क्या किसानों ने किया था विरोध?

viral video clearly showing that pm modi security was compromised in ferozepur raily BJP Party punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / फ़िरोज़पुर : बीते दिनों फ़िरोज़पुर रैली में पहुंचने से पहले सड़क मार्ग में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर हुई चूक मामले में जहां केंद सरकार ने पंजाब सरकार को घेरा है वहीं आम जनता और भाजपा नेताओं की और से बनाई गई कई वीडियो ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उस दावे को कठघरे में खड़ा भी कर दिया है /

लोगों व बीजेपी नेताओं द्वारा बनाई गई वीडियो वायरल होने के बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा कहा जा रह था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं हुई है / बीती शाम तक कई ऐसी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई, जिनमें सुरक्षा में चूक साफ नजर आ रही थी / इन वीडियो में कहीं प्रदर्शन करने आए किसानों को हटाने के बजाय पुलिस उनके साथ मिलकर चाय पीती नजर साफ दिखाई दे रही है और यही कारण था कि कहीं लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी तक पहुंच गए /

viral video clearly showing that pm modi security was compromised in ferozepur raily BJP Party punjab PTB Big Breaking News

इस दौरान हालात ये थे कि आम लोगों की गाड़ियां और प्रधानमंत्री की गाड़ी एक ही रोड पर आ जा रही थीं / जालंधर के युवा नेता व भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा ने फेसबुक वाल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनकी गाड़ी प्रधानमंत्री के काफिले के बिल्कुल सामने आ गई / अमित तनेजा ने कहा कि वह खुद अपने सामने प्रधानमंत्री की गाड़ी और उनके काफिले को देखकर हैरान रह गए /

प्रधानमंत्री के रूट में तो परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन इस रूट पर सिर्फ उनकी नहीं कई और भी आम लोगों की गाड़ियां काफिले के सामने चल रही थी / इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जिस जगह पर प्रधानमंत्री की गाड़ी खड़ी की गई थी वहां पर करीब दो घंटे से जाम की स्थिति थी और टकराव बना हुआ था / प्रधानमंत्री का काफिला उनको क्रास करके गया था और कुछ ही देर बाद जब रांग साइड से गाड़ियां वापस आ रही थी तो खुद भी हैरान रह गए /

यही नहीं जिस फ्लाईओवर और जिस रूट पर प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक फंसा रहा था उसके पास ही किसानों का धरना चल रहा था और लंगर भी किसानों द्वारा लगाया गया था / रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए पुलिस मुलाजिम भी चाय पीते भी साफ नजर आ रहे थे / ऐसे में अब देखना यह होगा की पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी उन सभी अधिकारीयों को डिसमिस करती है जिन्होंने प्रधामंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर कोताही बरती और भरी बारिश और ठंड में चाय की चुस्कियां लेते नजर आये /