PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस का अजनाला हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन,

waris punjab de amritpal singh amritsar ajnala police station punjab police action close associate arms license cancel

अमृतपाल सिंह के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस किये गए रद्द,

पीटीबी न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में अजनाला पुलिस थाने पर हमला करने से जुड़े मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। थाने पर हमला करने वालों की अगुवाई कर रहे खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस पुलिस ने रद्द कर दिए हैं।

waris punjab de amritpal singh amritsar ajnala police station punjab police action close associate arms license cancel
पंजाब पुलिस का अजनाला हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन,

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के जिन 9 साथियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द किए हैं उनमें अमृतसर का हरजीत सिंह व बलजिंदर सिंह, कोटकपूरा का राम सिंह बराड़, मोगा का गुरमत सिंह, संगरूर का अवतार सिंह, तरनतारन का वरिंदर सिंह व अमृतपाल, पटियाला का हरप्रीत देवगन और फरीदकोट का गुरभेज सिंह शामिल है। तरनतारन के तलविंदर सिंह का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना है इसलिए उस पर रिव्यू करने के लिए संबंधित स्टेट को लिखा गया है।

पंजाब पुलिस अमृतपाल के इन 9 समर्थकों के खिलाफ और कार्रवाई भी करेगी मगर वह 20 मार्च के बाद होगी। अमृतसर में 15 से 17 मार्च तक एजुकेशन और 19-20 मार्च को लेबर सब्जेक्ट पर G20 देशों के प्रतिनिधि जमा होंगे। पंजाब सरकार उससे पहले अमृतपाल के समर्थकों पर सख्त एक्शन लेने से बच रही है ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा न हो। 20 मार्च को सम्मेलन खत्म होने के बाद अमृतपाल के समर्थकों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

Latest News