PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

बड़ी खबर, घरों से निकलने से पहले एक बार जरूर सोचें!, जारी हुआ अलर्ट,

weather-in-north-india-think-once-before-leaving-your-house-orange-and-yellow-alert-issued-in-these-states

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली NCR समेत देश के तमाम राज्य शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 6 जनवरी तक तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,

.

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में लगातार चौथे दिन भीषण ठंड की स्थिति बनी रही। पश्चिम दिल्ली में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर में भी अत्यधिक ठंड की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

.

.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पछुआ ने ठंड बढ़ाई है। इस वजह से यहां पारा 4 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कानपुर शहर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गलन पड़ रही है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम

.

तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अयोध्याश समेत कई जिलों में आज के लिए कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आज से यूपी में मौसम शुष्क रहने का संकेत जारी किया है।

.

.

विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताया है कि 6 जनवरी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। जाैनपुर में गलन व ठिठुरन भरी ठंड लगातार जारी है। सड़कें खेत खलिहान कोहरे की चादरों में ढक गए है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। न्यूनतम तापमान सुबह 8 बजे तक 8 डिग्री मापी गयी है। विजिबिलिटी बहुत कम है।

.