PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बुधवार को गणेश जी की पूजा से दूर होती है हर बाधा,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : बुधवार का दिन गणेश जी का होता है / ऐसा माना जाता है कि इस दिन विनायक की पूजा करने से व्‍यक्‍ति को हर बाधा से मुक्‍ति मिलती है /

बुधवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति की बाधा, संकट, रोग, और दरिद्रता दूर हो जाती है / अत बुधवार का लाभ उठायें और विधि विधान से गणेश पूजा कर विनायक को प्रसन्‍न करें / इस दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर अगर आपके घर पर गणपति की प्रतिमा है तो घर पर ही, नहीं तो गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठें अर्पित करें / इसके अलावा यदि कार्यों में बार-बार असफलता हाथ लगती है, तो बुधवार से श्रीगणेश के मंत्र का जाप भी शुरु कर दें /

पंडितों का मानना है कि बुधवार के दिन श्री गणेश की विधिवत पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं / थोड़ी देर के बाद ये भोग गाय को खिला दें / इसे व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होगी / इस दिन यदि घर में श्री गणेश जी को सफेद रंग की प्रतिमा स्थापना करें तो इसे अत्‍यंत शुभ माना जाता है / सफेद मोदक का प्रसाद चढ़ाना और ग्रहण करना भी ना भूलें / इससे घर में और मन में शांति बनी रहेगी /

इसके साथ ही कहते हैं कि बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है और ग्रह कलह का भी नाश होता है, इसलिए उनको शमी पत्र से प्रसन्‍न करें / इसके अलावा लंम्‍बोदर पर लाल सिंदूर और बूंदी के लड्डू भी अर्पित करें /