.
.
Whirl and Twirl with Tarsem Jassar at HMV College for women
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रागंण में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता तरसेम जस्सर अपनी आगामी फिल्म रब दा रेडियो-2 के प्रचार के लिए कॉलेज परिसर में भ्रमण किया /
.
.
प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, श्रीमती नवरूप डीन, यूथ फैस्टीवल, डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला, डीन एग्जामिनेशन, डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा, डीन इनोवेटिव सैल, श्रीमती वीना अरोड़ा, स्टाफ सचिव, श्रीमती कुलजीत कौर एवं डॉ. (श्रीमती) निधि बल द्वारा तरसेम जस्सर, बलबीर झांझर एवं शैरी को प्लांटर एवं पंजाबी सभ्यता की प्रतीक फुलकारी भेंटकर सम्मानित किया गया /
.

.
संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती नवरूप एवं डॉ. (श्रीमती) निधि बल के योग्य नेतृत्व अधीन आयोजित किया गया / प्राचार्या जी ने तरसेम जस्सर को उनकी आगामी फिल्म की सफलता हेतु शुभाषीष दिया और कहा कि इस प्रकार की फिल्में आज की युवा पीढ़ी को उनके परिवार, संस्कृति, मूल्यों एव सभ्यता के साथ जोड़े रखती है / इस अवसर पर तरसेम जस्सर ने फिल्म के विषय में बताते हुए कहा कि यह फिल्म सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है इस फिल्म को आप पूरे मान एवं सम्मान के साथ देख सकते हो एवं यह एक परिवारिक फिल्म है /
.

.
उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए सुप्रसिद्ध गीत गाकर वातावरण को मनोरंजनात्मक एवं उत्साहवर्धक बना दिया एवं जोश से परिपूर्ण छात्राएं उनके द्वारा गाए गीतों पर झूमी / इस उपलक्ष्य में श्री अमरजीत खन्ना, श्री पंकज ज्योति, श्री रमन बहल एवं श्री रवि मैनी ने उनको उनकी फिल्म की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी / मंच संचालन डॉ. (श्रीमती) निधि बल द्वारा पूरे उत्साह से सफलतापूर्वक किया गया / इस अवसर पर टीचिंग एवं नॉन टीचिंग विभाग के सदस्य उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Whirl and Twirl with Tarsem Jassar at HMV College for women






































