PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करेंगे समाधान : जनरल वी. के. सिंह

Will solve all the problems of ex servicemen on priority basis General V K Singh

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि हम प्राथमिकता के आधार पर पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। उक्त बातें जालंधर छावनी के निजी पैलेस में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक कैप्टन जीएस सिद्धू की ओर से करवाए गई खचाखच भरी रैली के दौरान पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर और हमदर्दी वाली सरकार है।

वी.के. सिंह ने कहा कि इससे पहले भारत की केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों की सरकारों ने पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर केवल राजनीति की और पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को 27 साल तक लटकाए रखा।वर्तमान भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों की इस भारी मांग को तुरंत स्वीकार कर लागू कर पूर्व फौजियों को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2019 से लागू हुए ओआरओपी-2 की खामियों को भी जल्द दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है, लोगों ने कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को आजमाया है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिक, उनके परिवार और जालंधर के सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बना कर दिल्ली भेजें और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

Will solve all the problems of ex servicemen on priority basis General V K Singh

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों को चिंता नहीं करनी चाहिए, उनकी सभी समस्याएं हमारे दिमाग में हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने पूरी दुनिया में पंजाब के नाम पर धब्बा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी अटवाल को विजयी बनाने का आह्वान किया जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ही पंजाब को खुशहाल बना सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाता है। कैप्टन जीएस सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की संस्था पेस्को द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती के खिलाफ भाजपा सैनिक सेल बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू करेगी।

भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने इस मौके पर बोलते हुए सभी पूर्व फौजी भाईयों से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि वे और उनके परिवार 10 मई को अपना एक एक कीमती वोट डालकर बड़ी बढ़त के साथ उन्हें विजयी बनाएं। मैं वादा करता हूं कि मैं आपकी सेवा करूंगा और हर समय मौजूद रहूँगा। इस मौके पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, मंजू कुरैशी, पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई, कैप्टन गुरमेल सिंह भोगपुर व कैप्टन अनिल कुमार मौजूद रहे।

Latest News