PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

सीएम आवास के सामने महिला ने निगला जहर, हुई मौत जांच में जुटी पुलिस,

woman swallows poison and dies in front of cm residence in chandigarh

PTB Big Shocking News चंडीगढ़ : पंजाब के फिल्लौर की रहने वाली एक महिला ने अपनी जमीन पर भाई भाभी के कब्जे से परेशान होकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर गुहार लगाने आई थी। सीएम आवास के सामने महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में गेट पर सिक्योरिटी के तौर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान फिल्लौर के तेज बहादुर कालोनी की रहने वाली 62 वर्षीय राजेंदर कौर के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला राजेंदर कौर इंसाफ की गुहार लेकर मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में आई थी। आवास के बाहर तैनात पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों से महिला ने बताया कि उसके भाई और भाभी ने जमीन पर कब्जा जमा लिया है। उनसे कई बार जमीन मांगने पर टालमटोल करते रहे। इसके बावजूद उन्होंने जमीन को बेचकर पैसे भी ले लिए थे। इसी की शिकायत करने महिला मुख्यमंत्री के पास आई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धालीवाल गुरमुख सिंह वाला निवासी गुरदीप सिंह के साथ महिला की शादी हुई थी। इसी दौरान मायके की तरफ से 10 किले जमीन उसे मिली थी। उनके माता-पिता के रहते महिला को अपनी ठेके पर जमीन का किराया प्रति वर्ष मिल रहा था। लेकिन माता-पिता के निधन के बाद पैसे मिलने बंद हो गए। इसके अलावा जमीन पर भाई भाभी ने कब्जा कर लिया।

इस मामले में आरोप है कि महिला के तरफ से मामले की सारी जानकारी देने के बावजूद मुख्यमंत्री आवास के सामने तैनात पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने उसे मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने गेट के सामने ही बने शौचालय में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।