PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने ही साथ काम करने वाली एक महिला पर अचानक तेजाब फेंक दिया / दोनों फोकल प्वाइंट स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में साथ काम करते हैं / इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया / महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
. .फिलहाल तेजाब फेंकने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है / महिला की पहचान राजरानी (47) निवासी गली नंबर 2, संजय गांधी नगर हुई है। उसके परिजनों के मुताबिक उक्त व्यक्ति करीब 5 सालों से परिचित है / वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था और साथ बैठकर खाते-पीते भी थे /
.
.
फैक्ट्री में आज सुबह राज रानी की सोहन लाल नाम के साथ में काम करने वाले व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया / यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भड़क गए /
. .उन्होंने सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की, आरोपी ने फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले तेजाब की बोतल ही महिला के ऊपर उड़ेल दी / मारपीट के बाद फोकल प्वाइंट पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया / इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































