PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

जालंधर पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन, चाइल्ड कमिश्नर का आया बड़ा बयान,

women-commission-chairperson-reaches-jalandhar-child-commissioner-makes-a-big-statement

PTB Big न्यूज़ जालंधर : वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल मिला है। वहीं बीते दिन महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी करके आज ईमेल के जरिए बच्ची के केस को लेकर जवाब मांगा गया है। वहीं आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर बच्ची के परिवार के घर उनसे दुख सांझा करने के लिए पहुंचे।

.

.

महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने कहाकि वह इस घटना को लेकर सारे फैक्ट ले रही है। उन्होेंने कहा कि इस घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि 4 मरले की कोठी में पुलिस को क्यों बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ। राजलाली ने कहा कि वह खुद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात करेंगी और सारे सबूत मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फारेसिंक टीम ने सारे सबूत इकट्ठे कर लिए है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ गई है।

.

.

परिवार की मांग है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए और इस केस में आखिर तक साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और चाइल्ड कमिश्नर दोनों मिलकर परिवार का आखिर तक साथ देंगे। महिला आयोग ने बताया कि परिवार से मुलाकात के बाद पता चला है कि आरोपी का हरविंदर सिंह रिंपा का पिछला रिकार्ड भी ठीक नहीं था। ऐसे में इस मामले की भी जांच की जाएगी।

.

वहीं पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके एएसआई मंगतराम को लेकर बात की जाएगी और पूछा जाएगा कि क्या सस्पेंड किया जाना सही है या उसके खिलाफ इस मामले में मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए चाइल्ड कमिशनर कंवरदीप सिंह ने कहा कि इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का फेलियर सहित अन्य का फेलियर बता रहे है, लेकिन उनका मानना है कि यह सोसायटी का फेलियर है।

.

.

उन्होंने कहा कि हमारी सोसायटी आगे बढ़नी चाहिए थी, लेकिन वह पीछे आ रही है। ऐसे में उन्होंने सोसायटी के लोगों से अपील की है कि वह इस घटना के बाद अब बच्चों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस घटना की सजा फांसी भी है या फिर आरोपी को सारी उम्र जेल में बितानी पड़ेंगी। चाइल्ड कमिशनर ने आरोपी के 9 दिन के रिमांड को लेकर कहा कि इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जाएगी, इसी को लेकर महिला आयोग और चाइल्ड कमिशनर घटना स्थल पर पहुंचे है।

.

उन्होंने कहा कि इस केस में पोक्सो एक्ट लगा हुआ है। वहीं एएसआई मगंतराम को सस्पेंड किए जाने को लेकर कहाकि इस मामले में जांच करने के बाद उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चों को सेल्फ डिफेंस करने के लिए ट्रेनिंग देने के परिवार से अपील की है। चाइल्ड कमिशनर का कहना है कि यह तो पड़ोस में घटना हुई है,ऐसे में अगर कहीं बाहर घटना हो तो बच्चा आरोपी के चुंगल से बचने में सक्षम हो सके।