PTB News

Latest news
जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ,

एचएमवी फैकल्टी के लिए हैंड्स ऑन ट्रेनिंग वर्कशाप का आयोजन,

workshop-cum-hands-on-training-for-faculty-organized-by-iqac-of-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल द्वारा फैकल्टी के लिए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार हैंड्स ऑन ट्रेनिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। पहली वर्कशाप में बतौर रिसोर्स पर्सन श्री गुल्लागांग, एसोसिएट प्रोफैसर कंप्यूटर साइंस उपस्थित थे। उनका विषय साइबर सुरक्षा जागरूकता था। उन्होंने विभिन्न साइबर खतरों व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

.

.

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। पूरे विश्व में अक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत से साइबर अपराध रिपोर्ट ही नहीं होते। हमें साइबर सुरक्षा के तहत एंटी-वायरस साफ्टवेयर लेने चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध के क्षेत्र में विभिन्न सिद्धांतों की जानकारी दी।

.

दूसरी वर्कशाप में बतौर रिसोर्स पर्सन एसोसिएट प्रोफैसर कंप्यूटर साइंस डॉ. अनिल भसीन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गूगल फार्म के माध्यम से अधिक डाटा एकत्र किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूर के क्षेत्र से डाटा एकत्र करने के लिए गूगल फार्म काफी कारगर साबित होता है। डाटा को ड्राइव में स्प्रेडशीट फार्मेट में इकट्ठा किया जा सकता है। डाटा कलेक्शन के लिए गूगल फार्म काफी सहायक टूल सिद्ध होता है।

.

दोनों रिसोर्स पर्सन को सीनियर फैकल्टी डॉ. नवरूप कौर व कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आईक्यूएसी का उद्देश्य फैकल्टी को समय-समय पर ज्ञानवर्धक जानकारी देना है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रोतिमा मंडेर ने किया।

.

.