.
world multiple people shot on streets of washington in america News
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के वाशिंगटन की सड़कों पर आज उस समय सनसनी फेल गई जब अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया / अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है / इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल तीन किलोमीटर है / स्थानीय मीडिया के अनुसार वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई / इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है /
..
पुलिस के अनुसार घटना में छह लोगों को गोली लगी है / घटना देर रात को 10 बजे घटित हुई / पीड़ितों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है / घायलों को घटनास्थल से एंबुलेंस में ले जाया गया है / पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं /
.एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई / घटना की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई / यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है / इस खबर में बताया गया कि पुलिस को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल छह लोगों का भी पता चला /
.पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है / रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
world multiple people shot on streets of washington in america News


































