.
Himachal Pradesh no improvement in health of former chief minister virbhadra singh pgi chandigarh refer
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह उन्हें आइजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया / आइजीएमसी शिमला के एमएस डॉक्टर जनकराज ने यहां बताया कि शिमला में धुंध ज्यादा होने के कारण आने वाले दिनों में सांस लेने में दिक्कत न बढ़े इसलिए उन्हें रेफर किया गया है / उनकी छाती में भी इंफेक्शन होनेे पर उन्हें रेफर कर दिया गया /
..
आपको बता दें कि वीरभद्र की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई थी जिसके कारण उन्हें आइजीएमसी में भर्ती कराया गया था जहां उनका ब्लड टेस्ट, ईसीजी और ईको टेस्ट कराया गया / सिंह (88) इससे पहले भी रूटीन चेकअप के लिए आइजीएमसी आते रहते हैं लेकिन मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया है / उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी /
..
वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं / उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद रह चुकी हैं / वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं और पिछले आधे दशक में वे कोई चुनाव नहीं हारे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Himachal Pradesh no improvement in health of former chief minister virbhadra singh pgi chandigarh refer


































