PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका, धमाके के बाद पटरी से उतरे 6 डिब्बे, कई यात्री हुए गंभीर रूप से घायल,

world-pakistan-jaffar-express-terror-attack-on-balochistan-train-derailment-big-rail-accident

PTB Big न्यूज़ पेशावर / इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। विस्फोट के बाद ट्रेन के चार डिब्बों की पटरी से उतरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिंध प्रांत में जैकबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार धमाका हुआ।

.

.

जिसकी चपेट में आकर जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और डर का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका आईईडी से हुआ या किसी अन्य प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

.

मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया था। इस हमले के दौरान यात्रियों को बंधक बनाया गया और हिंसा में कम से कम 30 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। लगभग 36 घंटे तक चली इस बंधक स्थिति के बाद सुरक्षाबलों ने एक व्यापक अभियान चलाया, जिसमें BLA के 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा, 13 जून को पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस मरगला सुरंग के पास तक्षशिला क्षेत्र में

.

.

पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे रावलपिंडी-पेशावर रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 40 डाउन जाफर एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के कारण पटरी से उतरी, जिसके चलते अप और डाउन दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस विस्फोट के पीछे BLA का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी BLA ने कई बार इस प्रकार के हमलों को अंजाम दिया है।

.