[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
[smartslider3 slider=14].
[smartslider3 slider=15].
[smartslider3 slider=17].
[smartslider3 slider=18].
[smartslider3 slider=19].
World population day celebrated in Dipes Suranussi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जनसंख्या हर देश के विकास तथा पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है / आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया /
जिसमें विद्यार्थियों को जनसंख्या के सही अर्थो को बताने के लिए विभिन्न प्रकार की भाषण प्रतियोगिता का, कविताए तथा प्ले करवाए गए / यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर की अध्यक्षता में किया गया / इसी के साथ सूरामुस्सी के प्री विंग के विद्यार्थियों द्वारा हैडमिस्ट्रैस मुक्ता बहल के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया /
जिसमें अपने आस-पास के इलाके में नन्हे मुन्हों ने रैली निकाल कर छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश देते हुए लोगो को जागरुक किया / स्कूल प्रिंसीपल बेला कपूर ने विद्यार्थियों को जनसंख्या के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व में भारत जनसंख्या में दूसरे स्तर पर है / अधिक जनसंख्या का अर्थ है कम सुविधाओं का होना /
उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार जनसंख्या में बढौतरी होती रही तो हमें सभी खेत खलियान काटने होंगे तथा पर्यावरण पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ेंगा / इसलिए हमें आने वाले समय में जनसंख्या का आधिक ध्यान रखना होगा / आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के उदाहरण देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये गए / जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावण तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनो को मुख्य रखते हुए जनसंख्या को नियंत्रण में रखने का संदेश दिया /
इस दौरान 10 तथा 11वीं के विद्यार्थियों ने नाटक का मंचन किया / जिसमें पुरातन समय के परिवारों को दिखाते हुए आज के समय में परिवर्तित होते एकल परिवारों के बारे में बताया तथा यह समझाया गया कि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है / इसलिए हमें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जन्संख्या पर नियंत्रण आवश्य लगाना होगा /
World population day celebrated in Dipes Suranussi














