.
.
world united states of america heavy rains swamped the national capital on monday morning
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी वाशिंगटन में सुबह भारी बारिश हो जाने से बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही भी ठप हो गई / जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा / यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई / बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है /
.
.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश वाशिंगटन के अलावा वर्जीनिया और कोलंबिया में हुई है / जिससे एक घंटे में ही 3.3 इंच पानी बरसा / शहर की सड़कें नहर बन गई हैं और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है / व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भी पानी भर गया है / ये वो जगह है जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था की जाती है / हालात इतने खराब हैं कि मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया है /
.
.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के चलते, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने दक्षिण वाशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी है / ऐसा कितने दिनों तक रहेगा ये अभी साफ नहीं है, हालांकि किसी प्रकार के जानमाल की अभी कोई खबर नहीं आई है /
.
.
पानी भर जाने के कारण जॉर्ज वाशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र और नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के कुछ क्षेत्रों को भी बंद कर दिया गया है / वहीं कोलंबिया क्षेत्र में रात तक बारिश हुई है / आंधी तूफान के कारण यहां हवाई अड्डों पर परेशानी आ रही है / मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना बनी रहेगी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
world united states of america heavy rains swamped the national capital on monday morning




































