.
.
World Water day Celebrated at Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन के EVS विभाग की कल्पवृक्ष पर्यावरण सोसयटी की और से अन्तर्राष्ट्रीय जल दिवस मनाया गया / जिसका विषय ‘ लीविंग नो वन बिहाइंड ‘ रहा / प्रस्तुत आयोजन के अंतर्गत छात्राओं को पानी के महत्व पर व्याख्यान दिया गया और पोस्टर मेकिंग के द्वारा छात्राओं ने पानी बचाने का अपना मंतव्य प्रतिपादित किया /
.
.
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी हमारे जीवन का आधार है बावजूद इसके जल सरंक्षण के क्षेत्र में हमारा योगदान बहुत काम है / हम अति आधुनिक तो हो रहे है लेकिन प्रकृति ने जो सम्पदा हमें प्रदान कि है उसका हम दुरुपयोग कर रहे है /
.
.
आज भी लाखों लोग ऐसे है जिन्हे साफ पीने का पानी नहीं मिल रहा / हमने अपनी प्राकृतिक जल सम्पदा को इतना दूषित कर दिया है कि विश्व कि जनसंख्या का लगभग दो तिहाई हिस्सा साफ पानी कि कमी से जूझ रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है / जिसके लिए हमें बगैर किसी देरी के प्रयास करने चाहिए /
.
EVS विभाग कि विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्ता ने पानी कि कमी से होने वाले तथ्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि य न केवल पर्यावरण परिवर्तन का कारन बनेगा बल्कि अस्वाभाविक विस्थापन, जनसंख्या वृद्धि संघर्ष, प्रवास दोष के लिए भी उत्तरदायी सिद्ध होगा,
.
.
इसलिए अगर हमें अपना आने वाला कल बचाना है तो आज पानी बचाना होगा / अंत में प्रिंसिपल मैडम ने विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्ता को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन हमें कर्तव्य बोध कराते है ताकि हम उन जिम्मेदारियों के प्रति दायित्व निभा सकें जो हमारा नैतिक कर्तव्य है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
World Water day Celebrated at Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar

































