PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक,

रेसलिंग की दुनिया और 80 के दशक के बच्चों के ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ का हुआ निधन,

wwe-superstar-died-due-to-cardiac-arrest-big-news

PTB Sad न्यूज़ फ्लोरिडा : रेसलिंग की दुनिया और 80 के दशक के बच्चों के ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 जुलाई (गुरुवार) को फ्लोरिडा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) के कारण उनका निधन हुआ। इस खबर के बाद से दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों और रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

.

TMZ स्पोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में स्थित हल्क होगन के घर पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बुलाया गया। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ ही हफ्ते पहले उनकी पत्नी स्काई डेली ने उन अफवाहों का खंडन किया था

.

जिनमें होगन के बेहोश होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा था कि होगन का दिल मजबूत है और वह हाल ही में हुई सर्जरी से उबर रहे हैं। हल्क होगन सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि एक पॉप कल्चर आइकन थे। 80 के दशक में उनका दमदार शरीर, पीला-लाल कॉस्ट्यूम और “Say your prayers, eat your vitamins” का नारा हर बच्चे और फैन की जुबान पर था। उन्होंने अपनी अदम्य काबिलियत के दम पर ‘हल्कमैनिया’ का निर्माण किया,

.

.

जिसने WWE को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचा दिया। वह शुरुआती दिनों में विंस मैकमैहन की विस्तार योजनाओं का मुख्य चेहरा बने। रेसलमेनिया 3 में आंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका ऐतिहासिक मैच आज भी रेसलिंग के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है, जिसे उस वक्त स्टेडियम में 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। उनके निधन से रेसलिंग के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है।

.