PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

हां, हमारे देश से भारत में फंडिंग के साथ-साथ फैलाया जाता है आतंकवाद, किस देश ने कबूला सच,

yes-terrorism-is-being-spread-and-funded-from-our-country-to-india-canada-admitted-the-truth

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकियों के लिए कनाडा एक सुरक्षित देश बन चुका है। यह बात कनाडा ने भी अब कबूल कर लिया है। दरअसल, कनाडा सरकार की तरफ से उसके देश में विदेशी हस्तक्षेप आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग ने सात वॉल्यूम की रिपोर्ट कनाडा सरकार को सौंप दी है।

.

.

रिपोर्ट में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रही इस कमेटी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। कनाडा ने माना है कि उसके देश से भारत के खिलाफ न सिर्फ आतंकवाद फैलाया जा रहा है बल्कि आतंक की फंडिंग भी की जा रही है। कनाडा सरकार को सौंपी गई 7 वॉल्यूम की रिपोर्ट के चौथे वॉल्यूम के पेज 98 और 99 पर भारत से जुड़ी जानकारी मौजूद है। कनाडा के खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि

.

खालिस्तानी उग्रवादियों को लेकर भारत की चिंताएं जायज हैं। एजेंसी CSIS के मुताबिक कुछ खालिस्तानी आतंकी कनाडा में बैठ कर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वहीं, यहां से भारत में आतंकवाद की फंडिंग भी की जाती है। कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप आयोग ने यह भी लिखा कि ऐसे सबूत मिलने पर कनाडा ने भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से जुड़े मामलों में सहयोग किया है।

.

.

हालांकि, Foreign Interference Commission की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि भारत की ओर से कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप किया गया। कनाडा के इस दावे पर विदेश मंत्रालय की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्रालय ने कनाडा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप किए जा रहे हैं।

.

Latest News