PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सलमान खान को पीटोगे आप तो मिलेगा 2 लाख रुपये का ईनाम,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

किस नेता ने दी यह इनाम राशि देने की घोषणा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन ‘हिंदू ही आगे’ के आगरा इकाई प्रमुख गोविंद पाराशर ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले किसी भी व्यक्ति को दो लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है / उन्होंने सलमान खान पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है / सलमान खान का प्रॉडक्शन हाउस एक फिल्म का निर्माण कर रहा है जिसका नाम उन्होंने लवरात्रि रखा है / पाराशर का आरोप है कि फिल्म को जानबूझकर हिंदू त्यौहार नवरात्रि के दौरान रिलीज के लिए निर्धारित किया गया है /

पाराशर और संगठन के अन्य कार्यकर्ता भगवान टॉकीज पहुंचे और सलमान खान की फिल्मों के पोस्टर जला दिए / उन्होंने सलमान खान और फिल्म लवरात्रि के खिलाफ नारे लगाए / लवरात्रि अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और फिल्म में सलमान के साले आयुष शर्मा ने काम किया है /

पाराशर ने कहा, “सलमान खान ‘नवरात्रि’ को विकृत कर फिल्म बना रहे हैं / ‘नवरात्रि’ एक धार्मिक त्यौहार है जिसके साथ करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं / हम सलमान खान के ऐसे इरादों की निंदा करते हैं और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं / अगर फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत दी गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे /”

पाराशर ने चेतावनी दी और कहा, “हम हिंदू भावनाओं को आघात पहुंचाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे / हिंदू ही आगे के शहर इकाई अध्यक्ष के तौर पर मैंने ऐलान किया है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का इनाम दूंगा /