PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केमिस्ट शॉप पर 2 लुटेरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी,

2 robbers committed a big incident at the chemist shop sensation spread in the area

PTB Big News अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में दबुर्जी स्थित केमिस्ट शॉप पर 2 व्यक्तियों द्वारा गन पॉइंट पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान पर आए दोनों लुटेरों में से एक ने निहंग बाणा सजा रखा था। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दबुर्जी शुभम ऐनक्लेव के बाहर स्थित केमिस्ट शॉप के मालिक साहिल गुप्ता ने बताया कि घटना रात 10.15 बजे के करीब की है। वह और उनके पिता दुकान पर थे। एक व्यक्ति को दवा देते हुए 10 बजे से अधिक का समय हो गया था। इसी दौरान दो नकाबपोश दुकान में आए। एक ने निहंग बाणा पहना हुआ था।

निहंग बाणा पहने व्यक्ति ने अपने कपड़ों में से पिस्टल निकाली और गालियां देना शुरू कर दिया। यह देख पिता और वह एक तरफ हो गए। आरोपियों ने उनकी जेब की तलाशी ली और पैसे निकाल लिए। वहीं दूसरे आरोपी ने गल्ला खोला और उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए। सीसीटीवी में पहले निहंग बाणा पहने हुआ व्यक्ति दुकान के अदंर दाखिल होता है। जब दूसरा व्यक्ति अंदर आता है तो निहंग बाणा पहने व्यक्ति अपने कपड़ों की जेब से पिस्टल निकाल लेता है।

आरोपियों ने जिस पिस्टल को तानकर लूट को अंजाम दिया, वह देसी कट्‌टा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गन आरोपी यूपी या आसपास के एरिया से लेकर आए हैं। एएसआई ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद टीम मौके पर गई थी। सीसीटीवी में दो लुटेरे दिखाए दे रहे हैं। दोनों के मुंह ढके हुए थे। सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।