PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Indian रेलवे ने कैंसिल की 275 के करीब ट्रेनें, यात्रा से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट,

indian railway cancelled more than 275 trains for maintenance work check cancelled and diverted train list PTB News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप भी आज 2 मार्च ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है / Indian Railway ने डेवलपमेंट वर्क की वजह से आज 275 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, वहीं 7 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और 26 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है / ऐसे में अगर आप भी यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो पहले इस लिस्ट को चेक कर लें और उसके बाद ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें /

भारतीय रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है और बताया है कि डेवलपमेंट वर्क की वजह से इन ट्रेनों को कैंसल किया गया है / आमतौर पर भारतीय रेलवे, रेल पटरियों की मरम्मत या खराब मौसम के कारण ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल करता है /

भारतीय रेलवे ने राजेंद्र नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393), आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमिशा एक्सप्रेस (12368), आनंद विहार-हटिया सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12874), दिल्ली-मालदा फरक्का एक्सप्रेस (13414). सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) और दिल्ली-कमख्या ब्रहमपुत्रा मेल (15657) समेत 275 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. ट्रेनों की पूरी लिस्ट रेलवे की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं /

कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट आप रेलवे की वेबसाइट htttps://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर चेक कर सकते हैं / भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से रोजाना रद्द ट्रेनों की लिस्ट वेबसाइट पर दी जाती है / इस वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रद्द ट्रेनों की लिस्ट
रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर विजिट करें :–
इसके बाद वेबसाइट पर सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू में Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें /
इसके बाद कैंसिल ट्रेन (Cancelled Trains), रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेन ऑप्शन पर क्लिक कर कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं /