.
2 youths died due to car collided with divider Amritsar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ पट्टी : सरहाली गांव के पास कार डिवाइडर से टकराने के बाद पुली से नीचे गिर गई / इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई / बस चालकों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया / थाना अध्यक्ष चन्द्र भूषण ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है /
..
जानकारी के अनुसार रोहित जैन पुत्र कमल जैन निवासी जैन मुहल्ला पट्टी अपने माता-पिता को दिल्ली में तीर्थ यात्रा के लिए छोड़कर आया था / गत रात्रि कैब में दिल्ली से वापस आते समय उसकी मुलाकात दिलबाग सिंह फौजी निवासी गांव सभरा से हो गई /
.रोहित जैन ने उसे बताया कि उसकी कार लुधियाना में खड़ी है / इसके बाद दोनों पट्टी के लिए चल पड़े, परन्तु रात 12.30 बजे गांव सरहाली के पास कार डिवाइडर से टकरा गई / इसके बाद कार पुली से नीचे गिरकर पलटियां खाते हुए पानी की खाल में गिर गई /
.सुबह 7 बजे बस चालकों ने कार से दोनों को निकाल कर घायल रोहित को सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचाया, जहां उसकी भी मौत हो गई / पुलिस ने रोहित के मोबाइल फोन से उसके भाइयों को उसकी मौत की सूचना दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
2 youths died due to car collided with divider Amritsar Punjab




































