.
KMV Book Bank Distributes Free of Cost Books to Students KMV Takes a Lead in Philanthropic Activities
के.एम.वी. मानवता की सेवा की ओर लगातार अग्रसर,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) के स्टूडैंट वैल्फेअर डिपार्टमैंट द्वारा जरुरतमंद छात्राओं के लिए निशुल्क बुक बैंक चलाया जा रहा है /
.नए समैस्टर की शुरुआत के साथ ही के.एम.वी. के बुक बैंक द्वारा विद्यालय परिसर में पुस्तकों की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें से ज़रुरतमंद छात्राओं ने अपनी ज़रुरत के अनुसार पुस्तकें निशुल्क प्राप्त की /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि के.एम.वी. बुक बैंक चलाने का उदेश्शय जरुरतमंद छात्राओं की शिक्षा को जारी रखना है / इसमें छात्राएं अपने पुराने सैशन की किताबें जमा करती है और उस सैशन में एडमिशन लेने वाली छात्राएं निशुल्क इन किताबों को प्राप्त कर सकती है /
.इस बुक बैंक में स्लेबस संबंधित किताबों को ही एकत्रित किया जाता है / खास बात यह है कि यह सारा बुक बैंक छात्राओं द्वारा ही चलाया जाता है / इस बैंक में सोशल साइंसिज़, विज्ञान एवं कामर्स से संबंधित किताबों को एकत्रित किया जाता है /
.इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित श्री चन्द्र मोहन, प्रधान आर्या शिक्षा मंडल ने के.एम.वी. के स्टूडैंट वैल्फेअर डिपार्टमैंट द्वारा लिए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ज़रुरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तकें बांटना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है / इसके माध्यम से बच्चों में देने की भावना को पैदा किया जा सकता है ताकि वे देश के जिम्मेवार नागरिक बन सकें /
.
कालेज प्राचार्या ने डीन स्टूडैंट वैलफेअर डा. मधुमीत, डा. मंजू साहनी, मैडम आरुषी एवं मैडम दिलप्रीत द्वारा लिए गए इस कदम और ज़ज्बे व सामाजिक सेवा की भावना की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Book Bank Distributes Free of Cost Books to Students KMV Takes a Lead in Philanthropic Activities




































