PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के कच्चे शिक्षकों के लिए बड़ी ख़बर, सीएम मान ने किया पक्के करने का बड़ा ऐलान,

28-july-12500-teachers-will-become-mature-from-raw-cm-punjab-bhagwant-mann-hand-over-appointment-letters-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सालों से शिक्षा विभाग में काम कर रहे शिक्षकों को पंजाब सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग में कच्चे तौर पर लगाए गए 12500 शिक्षकों को अब पंजाब सरकार पक्का करने जा रही है। 28 जुलाई को इन शिक्षकों को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान नियक्ति पत्र सौंपने वाले है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को अपनी देखरेख में पूरा करवाया जा रहा है। पंजाब शिक्षा विभाग में ये शिक्षक लंबे समय से कम वेतन में काम कर रहे थे। इनकी सेवाएं अब नियमित होने के बाद इनका वेतन भी बढ़ जाएगा। 28 जुलाई को सीएम मान ईटीटी, एनटीटी, बीएड शिक्षकों और आईई वॉलंटियर को सेवाएं पक्की करने संबंधी ऑर्डर की कॉपी सौपेंगे।

वहीं आपको बता दें कि पिछले महीने ही पंजाब सरकार की तरफ से 6,137 एजुकेशन वालंटियर्सकी सैलरी बढ़ाई थी। जहां उनका वेतन 3,500 रुपए था उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दिया गया था। वहीं एजुकेशन गारंटी स्कीम में काम करने वालों कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया गया था, जिनका वेतन 6000 रुपए था उसे बढ़ाकर 18000 रुपए कर दिया गया था। एजुकेशन प्रोवाइडर्स का वेतन 10,250 से बढ़ाकर 22 हजार रुपए कर दिया गया था। इसके अलावा सरकार की तरफ से कहा गया था कि सभी कर्मचारी अब 58 साल तक काम करने योग्य होंगे और उनके छुट्टियों के पैसे भी नहीं कटेंगे।

Latest News