PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मुंद्रा पोर्ट्स से बरामद हुई 376 करोड़ की हेरोइन को लेकर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुधियाना के कलीरिंग एजेंट के पास काम करने वाले युवक को पकड़ा,

376 crore heroin smuggling case police raided and detained suspicious Mumbai Mundra Port Gujarat

PTB Big न्यूज़ मुंबई / चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस व गुजरात ATS की तरफ से किए सयुंक्त आपरेशन के दौरान मुद्रा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद की गई 75.300 किलोग्राम हेरोइन के मामले में कार्रवाई करने के लिए गुजरात पुलिस की टीम ने लुधियाना में रेड की। गुजरात पुलिस के डीजीपी आशीष भाटिया के अनुसार बरामद की गई हेरोइन का अर्तराष्ट्रीय मूल्य करीब 376 करोड़ आंका जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन से नशा तस्करों की बड़ी चेन को ब्रेक किया गया है। जिसके अर्तराष्ट्रीय स्तर पर बड़े तस्करों का हाथ है।

पुलिस ने चंडीगढ रोड़ स्थित भामियां से शत्रुधन कुमार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक लुधियाना में एक कलीरिंग एजेंट के पास काम करता है। पुलिस कमिशनर डाक्टर कौस्तुभ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि गुजरात के दो आईपीएस अधिकारियों की अगुवाई में टीम रेड करने के लिए आई थी और हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ करने के लिए लेकर गई है। पंजाब पुलिस की टीमें इस मामलें को लेकर इस तस्करी से जुड़ें लोगों की तलाश में रेड कर रही है।

पुलिस के अनुसार यह कंटेनर UAE के अजमान फ्री जोन से आया था, जिसमें करीब 4 हजार किलो कपड़े का मटीरियल इंम्पोर्ट किया गया था। 13 मई को यह कंटेनर मुद्रा पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद गुजरात एटीएस व पंजाब पुलिस इस पर काम कर रही थी। जांच के बाद ही 12 जुलाई को इसको कंफर्म होने के बाद कार्रवाई की गई है, क्योंकि कंपनी भी इस कंटेनर को लेकर छुड़ा नहीं रही थी।

जांच के बाद पता चला है कि इस वहां से ग्रीन फोरेस्ट जनरल ट्रेडिंग कंपनी की तरफ से भेजा गया था और जोवियल कोटेंनर कंपनी की तरफ से क्लीयर करवाया जाना था जो कि वेस्ट बंगाल से रजिस्ट्रड है और उसका आफिस गुजरात में है। जांच में पता चला कि क्लीयर होने के बाद यह कंटेनर लुधियाना पहुंचना था और मलेरकोटला व पटियाला के किसी व्यक्ति ने उसको छुडवाना था। जिसे बाद में अलग अलग स्थानों पर डिलीवर किया जाना था। हालांकि पुलिस ने गुजरात में भी दो सदिंग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Latest News