PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, 6 का किया गया रेस्कयू मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना,

48 people trapped on the hill due to the collision of trolleys on the ropeway the rescue of 6 was done

PTB Big News झारखंड : झारखंड में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंसे हुए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्राली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे को हुए करीब 20 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को सुरक्षित निकाला नहीं जा सका है।

बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इनमें से 6 का रेस्क्यू कर लिया गया हैं । वहीं डीसी देवघर ने हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।