PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एचएमवी में साइंस मेले का छठा दिन कम्यूनिटी को रहा समर्पित,

6th day of National Science Week – Vigyan Sarvatra Pujyate at HMV dedicated to community

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में नोडल एजेंसी पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एवं टेक्नालोजी के अधीन विज्ञान सर्वत्र पूज्यते शीर्षक अधीन छठे दिवस का आयोजन किया गया। छठे दिन का मुख्य विषय – ‘भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अगले 25 वर्षों के लिए आगे की राह’ रहा। समारोह का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं डी.ए.वी. गायन में प्रतिभागिता कर किया गया। तत्पश्चात् मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित श्री अरविंद घई, सेक्रेटरी, डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, श्रीमती मंजू, प्रिंसिपल शिव देवी स्कूल, जालंधर एवं मुख्य विशेषज्ञ वक्ता श्री आर.के. अग्रवाल, साइंटिस्ट एफ, डिफैंस जियो इनफारमैटिक्स रिसर्च इस्टेबलिशमेंट (डीआरजीई) डीआरडीओ का स्वागत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, श्रीमती मीनाक्षी स्याल, कनवीनर, कोआडिनेर्टस ऑफ इवेंट, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. अंजना भाटिया द्वारा प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इसी दौरान आज के दिवस की प्रतियोगिताओं के निर्णायकों डॉ. सचिन, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नवीकरणीय ऊर्जा, डॉ. राकेश कुमार, असिस्टैंट प्रोफैसर इन बॉटनी, दोआबा कॉलेज, श्री संजीवन डडवाल रिटायर्ड प्रिंसिपल का स्वागत प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने मुख्यातिथि अरविंद घई जी का स्वागत किया एवं कहा कि वे हमेशा हमारे हर प्रयास में हमारा साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रसार ने हमारी संस्था को विज्ञान सर्वत्र पूज्यते अधीन साइंस वीक आयोजित करने का सुनहरी अवसर प्रदान किया। आज का दिन नवाचार का दिन है। जिसमें छोटे बच्चों को पोस्टरों, कविता उच्चारण, गिद्दा एवं फैंसी ड्रैस के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने छोटे बच्चों को शुभाशीष दिया एवं कहा कि रविवार का दिन होने के बावजूद भी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था साइंस मेले का स्पार्क दिखाने में कामयाब रही है। श्री अरविंद घई ने कहा कि यह बच्चे हमारे देश के भावी वैज्ञानिक हैं एवं भारत इन जैसे महान वैज्ञानिकों के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने केन्द्रीय सरकार एवं विज्ञान प्रसार के अथक प्रयास द्वारा आयोजित प्रशंसात्मक आयोजन साइंस वीक की प्रशंसा की जिसने न केवल हमारे अंदर बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के अंदर विज्ञान के प्रति रूचि पैदा की। इस अवसर पर मुख्य विशेषज्ञ वक्ता श्री आर.के. अग्रवाल द्वारा छात्राओं के साथ हिमस्खलन पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारी पीपीटी के माध्यम से सांझा की गई जिसमें उन्होंने हिमस्खलन क्या है, हिमस्खलन के पूर्वानुमान एवं हिमस्खलन को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, जिसके अन्तर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाकर एवं आटोमेटिक वैदर स्टेशन स्थापित करके नियंत्रित कर सकते हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से कैसे बचाव कर सकते हैं, इसके लिए इस संस्था डीआरडीओ ने लोगों एवं सेना के अधिकारियों जैसे बी.एस.एफ, सी.आर.पी.एफ., आर्मी आदि को रेस्कयू ट्रेनिंग दी जिसके द्वारा काफी हद तक लोगों का बचाव किया गया। तत्पश्चात् उन्होने डीआरडीओ के ऐतिहासिक दृष्टिकोण, उनकी सफलताओं जैसे मिसाइल के क्षेत्र में एरोनॉटिक सिस्टम, टैंक, आर्मामैंट, एम्यूनिशन, सोलजर स्पोर्ट सिस्टम, ब्रिजिंग सिस्टम जैसे मॉडयूलर ब्रिज, माउंटेन फुट ब्रिज सिस्टम एवं विभिन्न प्रकार के रिडार जैसे अंडर वाटर रिडार एवं विज्ञान के क्षेत्र में कौन-कौन से अवसर हैं, इसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।

इसके बाद एयरोस्पेस के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान से संबंधित दस्तावेजी फिल्म दिखाई गई जिसमे देश की महान महिला एयरोस्पेस जैसे-सरला टकराल, प्रेमा माथुर, दुरबा बैनर्जी, एयरमार्शल पदमावती, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स एवं फ्लाइंग आफिसर गुंजन सेक्सेना आदि के योगदानों के द्वारा देश को गौरवान्वित किया। अत: इन सभी महान महिला वैज्ञानिकों को हमारा शत-शत नमन है। श्री गुरमीत सिंह, नैशनल अवार्डी ने छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षण के माध्यम से गणित के विभिन्न थ्यूरम्स का ज्ञान छात्राओं को दिया। इस दिवस के मुख्य आकर्षण पुस्तक मेला, पोस्टर प्रदर्शनी, नवाचार गैलरी का प्रदर्शन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए छात्रों का इनोवेशन हब का दौरा रहा। छठे दिन विज्ञान दृष्टि एवं पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन प्रतियोगिताएं भारत विजन 2050 – विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका रहा जिमसें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी के कुल विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई।

जिसमे निर्णायक मंडल ने निर्णायक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाते हुए पीपीटी प्रतियोगिता में मनरोज ने पहला, अंशिता ने दूसरा एवं जैसमीन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान दृष्टि प्रतियोगिता के अन्तर्गत गौरी जिंदल ने पहला, मनु भारद्वाज ने दूसरा एवं मनहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज के दिवस को कम्यूनिटी दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार होने के बावजूद भी अभिभावकों ने, शिक्षाविदों ने एवं विभिन्न स्कूलों की पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों ने साइंस मेले की लोकप्रियता को देखते हुए इस मेले का दौरा किया एवं अपने ज्ञान में बढ़ौतरी की। इसके साथ-साथ आज के दिन 80 विद्यार्थियों ने कविता उच्चारण, पोस्टर, रंगोली, कोरियोग्राफी एवं फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।