PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बडी ख़बर, Ukraine से पैदल चलकर Poland पहुंचे भारतीय छात्रों को रोका गया बार्डर पर, जाने बडी वजह,

poland border in 3 days on foot from ukraine stopped indian students at the border after seeing passport Ukraine Russia War

PTB Big न्यूज़ यूक्रेन : यूक्रेन में युद्ध के कारण भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और घर वापसी के लिए छात्र तमाम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई विकल्प नहीं मिल रहा / 3 दिन में भूखे-प्यासे पैदल चलकर किसी तरह पाेलैंड सीमा तक पहुंचे / उम्मीद थी कि यहां से फ्लाइट से अपने वतन सुरक्षित पहुंच जाएंगे, लेकिन सीमा पर सुरक्षाबलाें ने जब पासपाेर्ट देखा ताे वहां पर ही रोक दिया / यहां पर करीब 600 भारतीय एकत्रित हुए /

इस दौरान इन विद्यार्थियों को कहा गया कि आपकी सरकार ने हम से कोई भी संपर्क नहीं किया है / पर्याप्त जहाज भी नहीं हैं / इन छात्राें में जालंधर के नूरमहल में रहते दाे सगे भाई करण और हर्ष भी शामिल हैं जाे हरियाणा, गुजरात के 7 छात्राें के साथ हैं / उन्हाेंने फाेन पर परिजनाें काे कहा कि हम सुरक्षित हैं, मगर पाेलैंड सीमा पर एंट्री बंद कर दी गई है / वहीं, 3 दिन में 49 परिवारों को फाेन आए /

बताया यह भी जा रहा है कि इनमें से कुछ छात्र तो तीन दिन से भूखे हैं और जैसे-तैसे एक-एक ब्रेड खाकर समय बिता रहे हैं / दाे दिन पहले सुबह में एक ब्रेड खाई थी और 2 दिन बाद रात में एक महिला ने ब्रेड लाकर दी / उन्हाेंने प्रशासन से मदद के लिए गुहार लगाई है / वहीं, बच्चाें से मिलने के लिए परिवार की आंखें तरस रही हैं / परिजनों को जहां अपने बच्चाें की चिंता सता रही है वही यह विद्यार्थी भी अपने घर वापसी के लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं /